फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
शाहपुर इलाके के पीएसी कैंप के पास सोमवार की रात फल विक्रेता इंद्रजीत गुप्ता (42) की करंट लगने से मौत हो गई। सड़क पर 11 हजार बोल्ट के तार की चपेट में आने से हुई मौत के बाद नाराज लोगों ने शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ कैंट अभय मिश्रा तीन थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लोग बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ आक्रोशित थे। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने बिजली अफसरों को बुलाकर उनके सामने ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद लोग सड़क से हटे। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
शाहपुर के खजुरहिया मोहल्ले में इंद्रजीत गुप्ता परिवार के साथ रहते थे। वह पीएसी कैंप के पास ही रोजाना फल का ठेला लगाते थे। सोमवार की रात 9:30 बजे के करीब वह ठेला लेकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी लटके तार की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही झुलसने से उनकी मौत हो गई। इंद्रजीत के तार की चपेट में आते ही लोग एकत्र हो गए। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी। उनका कहना था कि कई दिनों से तार लटका था और शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने इसे दुरुस्त नहीं कराया। इसी से सोमवार को इंद्रजीत की मौत हो गई। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा। मामला बढ़ता देख सीओ कैंट तीन थाने की फोर्स के साथ पहुंच गए और लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मौत के बाद जागा लापरवाह बिजली विभाग
करीब एक महीने से टूटे तार की मरम्मत कराने में लापरवाही बरत रहे बिजली विभाग के अफसर सोमवार को इंद्रजीत की मौत के बाद जाग गए। एसई एके सिंह ने पीड़ित को आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को पांच लाख का मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें