फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार नामांकन केंद्रों पर चस्पां होगी रेट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आधार नामांकन केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने और संशोधन के लिए निर्धारित शुल्क की सूची चस्पां कराई जाएगी। जांच में रेट लिस्ट नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त शुल्क लेने पर केंद्र संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। केंद्र का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

यह जानकारी भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय के एप्लीकेशन एनालिस्ट शहनूर हुसैन ने दी। वह बुद्धासभागार में जिले के आधार स्थायी नामांकन केंद्रों के सुपरवाइजर एवं ऑपरेटर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नया आधार कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। बायोमेट्रिक एवं डेमोग्राफिक अपडेट का शुल्क 25 रुपये है। उन्होंने आधार आधारित भीम एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जुलाई से हर नामांकन केंद्र पर मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। उससे स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वालों का आधार कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए छात्र-छात्राओं को केंद्र पर आना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के डाटा के अनुसार, देश के सभी वयस्क नागरिकों का आधार कार्ड बन चुका है। अब केवल 15 वर्ष आयु तक के बच्चों का ही आधार कार्ड बनना है। लखनऊ से आए अखिल खन्ना ने बताया कि आधार कार्ड बहुउपयोगी दस्तावेज है। इसमें भरी जाने वाली सूचनाएं सही सही भरी जाएं। ऐसा पाया गया है कि आधार कार्ड बनाए जाने के समय नाम किसी और कि फोटो किसी और का लगा मिला है। देखने में यह भी आया है कि मां बाप बच्चे को गोद में लेकर फोटो खिंचवाते हैं। जो सही नहीं है। जिले में आधार कार्ड के नोडल अधिकारी अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपक पांडेय ने कहा कि आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मनरेगा, पेंशन, राशन वितरण, बैंक से लेन देन में इसका उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। इस लिए इसे बनवाने में विशेष सावधानी रखें। प्रशिक्षण में जिला समन्यवक बीएन पांडेय, शुभम मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, बृजेश गौड़ के साथ ही लगभग 100 आपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें