फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती: 758 हुईं पास, दो घायल

Wed, 13 Apr 2016 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पीएसी ग्राउंड पर सिपाही भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यथी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिपाही भर्ती के छठे दिन बुधवार को 940 महिला अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुईं। कई अभ्यर्थियों ने दौड़ बीच में ही छोड़ दी। इस दौरान ट्रैक पर गिरी दो युवती जख्मी हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 758 लड़कियों ने तय समय में दौड़ पूरी कीं।
विज्ञापन


बुधवार को 1200 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। दस अभ्यर्थी एप्लीकेशन के जरिए दौड़ में शामिल हुई थीं।  सुबह 6:30 बजे शुरू हुई दौड़ नौ बजे तक चली। दौड़ के दौरान ही कई ट्रैक से हट गईं। दौड़ते समय गिरी मोहद्दीपुर शालिनी पांडेय और फाजिलनगर की शबीना खातून घायल हो गई।

बता दें कि सात अप्रैल से महिला सिपाहियों की भर्ती के लिए 26वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड पर दौड़ चल रही है। अब तक 24 से ज्यादा लड़कियां घायल हो चुकी हैं। नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को दौड़ समय से पूरी हो गई।1200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। दस अभ्यर्थी एप्लीकेशन देकर शामिल हुई। कुल 940 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें