फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोलॉजी, केमेस्ट्री के सवाल थे आसान, फिजिक्स ने उलझाया

Mon, 06 May 2019 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
गोरखपुर। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिले के लिए रविवार को 18 केंद्रों पर नेशनल एलिजिबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) हुआ। करीब 10 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। 9890 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कहीं भी हंगामा व गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि बायोलॉजी और केमेस्ट्री के पेपर तो आसान थे पर फिजिक्स के सवाल मुश्किल वाले थे।
विज्ञापन


परीक्षा समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुई। सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था थी। परीक्षार्थियों की जांच मेटल डिटेक्टर से हुई। विद्यार्थियों के मुताबिक पिछले साल बायोलॉजी और फिजिक्स का पेपर कठिन था पर इस बार बायोलॉजी के सवाल आसान थे। ऐसे में मेरिट ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें