गोरखपुर। रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र का सर्वर मंगलवार को फेल हो गया। जिसके चलते ढाई घंटे तक आरक्षण नहीं हुआ। टिकट बुक कराने गए यात्री गर्मी में परेशान हो गए। आरक्षण केंद्र का सर्वर पिछले कई दिनों से धीमा चल रहा था। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे सर्वर फेल हो गया। आरक्षण केंद्र पर सभी काउंटर पर टिकट की बुकिंग बंद हो गई। तीन काउंटरों पर टिकट बुक हो चुके थे लेकिन प्रिंट नहीं निकल पाया। ढाई बजे जब सर्वर ठीक हुआ तो टिकट की बुकिंग पुन: शुरू हुई।