फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने दी राहत, आज बारिश के आसार

Wed, 17 Apr 2019 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मंगलवार की दोपहर बाद आई तेज आंधी ने गर्मी से थोड़ी राहत तो दिलाई। लेकिन ग्रामीण इलाकों में कई जगह खेत में काटकर रखी गेहूं की फसल और भूसे को काफी नुकसान हुआ। कई जगह फसल उड़कर बिखर गई जिसे फिर से सहेज पाने में किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बुधवार की रात तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह सूरज निकलते ही पारा भी चढ़ने लगा। यह क्रम दोपहर करीब ढाई बजे तक जारी रहा। चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहे। सड़कों पर रोजाना की तुलना में ट्रैफिक कम दिखाई पड़ा। सर्वाधिक दिक्कत स्कूलों के छोटे बच्चों को हुई। शाम चार बजे के करीब अचानक मौसम ने मिजाज बदला। आंधी शुरू होने के साथ ही पारा थोड़ा नीचे आ गया जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शहर के कुछ हिस्सों में बौछारें भी पड़ीं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम पारा 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और सीमावर्ती पाकिस्तान पर बना हुआ है। एक प्रेरित चक्रवाती हवा का क्षेत्र पश्चिम राजस्थान पर ऊपरी हवा में पांच हजार फीट तक स्थित है। वहीं एक और चक्रवाती हवा का क्षेत्र मध्य महाराष्ट्र के ऊपर भी बना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर 21 के बाद दस्तक दे सकता है। ऐसे में बुधवार के साथ ही 21 अप्रैल के बाद भी हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें