फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी, केस दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
डुमरियागंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ डुमरियागंज थाने में केस दर्ज किया गया है। हियुवा कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हियुवा कार्यकर्ता घनश्याम चौबे, रामविलास कन्नौजिया, राममिलन व पंकज पांडेय ने तहरीर में बताया है कि हल्लौर निवासी खुर्शीद अहमद रिजवी ने सोशल साइट पर फैजाबाद को अयोध्या, इलाहाबाद को प्रयागराज का नामकरण करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक व अमर्यादित टिप्पणी की है जिससे हियुवा कार्यकर्ता आहत हैं। पुलिस ने खुर्शीद अहमद रिजवी के विरुद्ध शांतिभंग व धार्मिक उन्माद फैलाने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें