फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में राहत पर व्यापारियों ने मनाई खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी में राहत पर व्यापारियों ने मनाई खुशियां
विज्ञापन

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने आतिशबाजी कर प्रधानमंत्री का जताया आभार
सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने पर जताई खुशियां
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) में राहत और सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अजय अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी ढोल-नगाड़े लेकर चेतना तिराहे के पास इकट्ठा हुए। इस दौरान आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। डॉ अजय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जीएसटी में 20 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर 40 लाख करने और कंपोजिशन स्कीम को एक करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ करने से व्यापारियों को काफी राहत मिली है। वहीं, मुख्यमंत्री को गरीब सवर्णों के लिए आरक्षण को कैबिनेट की मंजूरी दिए जाने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान योगेंद्र नाथ दुबे, संतोष गोयल, निखिल मोटानी, महेश वर्मा, आशीष रूंगटा, वृंदावन शर्मा, पंकज भगत, उमेश अग्रहरि, राजू गुप्ता, कनकहरि अग्रवाल, सोमू निगम, निलेश गर्ग, राजेश नेभानी, आलोक चौरसिया, ज्ञानचंद केशवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें