फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय कारागार पर भाजपा के शहीद सैनिक सम्मान समारोह में बोले, सैनिक और संत की एक ही गति

Thu, 17 Jan 2019 12:50 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
सैनिक सम्मान समारोह में बच्चों ने मुख्यमंत्री को श्रीमद्भागवत भेंट कर उनका स्वागत किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सैनिक और संत की एक ही गति होती है। दोनों मातृभूमि के प्रति समर्पित होकर स्वर्गलोक को प्राप्त होते हैं। उनके प्रति सभी के मन में सम्मान का भाव होना चाहिए। भारत जमीन का टुकड़ा नहीं है, यह जीता जागता राष्ट्र है। कुछ लोग जाति-धर्म के नाम पर इसे बांटने की साजिश कर रहे हैं। उन्हें देश की जनता करारा जवाब देगी।
विज्ञापन


वह भाजपा की तरफ से गोरखपुर मंडलीय कारागार के बाहर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसका उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने 16 शहीद सैनिकों के घरवालों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में हथियारों के निर्माण के लिए जिन दो डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की है, उनमें से एक उत्तरप्रदेश में बनेगा। फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास करेंगे। कहा कि, सेना को आधुनिक हथियारों से लैस किया जा रहा है। भारत युद्ध का पक्षधर नहीं है लेकिन कोई युद्ध थोपेगा तो उसका निर्णय हमारे वीर सैनिक करेंगे। आजादी बड़े त्याग और बलिदान से मिली है। इसकी रक्षा भी त्याग और बलिदान से ही होती है। युवाओं को आजादी की कीमत समझनी होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरहद पर शहीद होने वाले वीर सैनिकों के सम्मान में कई योजनाएं चलाई हैं। वन रैंक-वन पेंशन, दिव्यांगता पेंशन ऐसे ही कदम हैं। प्रधानमंत्री की पहल पर ही पूरे देश में सैनिक सम्मान समारोह किए जा रहा है। यह सिलसिला 27 जनवरी तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल के लिए भी दिव्यांगता पेंशन की व्यवस्था की गई है।

शहीदों के 113 परिवारीजनों को नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार हर शहीद को पूरा सम्मान दे रही है। उनके गांव को शहीद गांव का दर्जा और सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जा रही है। अब तक 113 शहीदों के 113 परिवारीजनों को नौकरी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

 

शाहजहांपुर में बन रहा काकोरी के नायकों का स्मारक

शाहजहांपुर में काकोरी कांड के नायकों का स्मारक बन रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक वहां एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा। इसमें काकोरी कांड के नायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी और अशफाक उल्ला खां से जुड़ी चीजें रखी जाएंगी।
 

शहादत स्थली को तीर्थ स्थल बताया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की शहादत स्थली को तीर्थस्थल जैसा बताया। कहा, पर्यटन विभाग 1.88 करोड़ खर्च करके इसे विकसित कर रही है। अध्यक्षता प्रदेश संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल दयाशंकर दुबे और संचालन अमरेश यादव ने किया। इस मौके पर नगर मेयर सीताराम जायसवाल, विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, खजनी विधायक संत प्रसाद, पिपराइच विधायक महेंद्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशू, विभ्राट चंद कौशिक, अभय सिंह मौजूद रहे।

सीएम ने इन्हें किया सम्मानित

शहीद विनय कुमार श्रीवास्तव के पिता विवेक श्रीवास्तव, शहीद वीके सिंह की पत्नी मनोरमा सिंह, शहीद रामपाल सिंह चौहान की पत्नी प्रिया सिंह, शहीद सुधाकर तिवारी की पत्नी सुमंत तिवारी, शहीद सुरेंद्र यादव की पत्नी सीमा यादव, शहीद राणा प्रताप सिंह की पत्नी आशा सिंह, शहीद शिव सिंह क्षेत्री के पिता गोपाल क्षेत्री, शहीद श्याम बिहारी शाही की पत्नी लक्ष्मी देवी, शहीद राघव प्रसाद पांडेय की पत्नी मालती देवी, शहीद रामनवल शुक्ल की पत्नी कमला देवी, शहीद रामानंद की पत्नी शोभा देवी, शहीद राजमणि की पत्नी इंद्रावती देवी, शहीद दिग्विजय नाथ की पत्नी विज्ञानती देवी, विजय नाथ शुक्ल की पत्नी सुशील देवी, अमरजीत सिंह की पत्नी दीपमाला देवी, रामवृक्ष के परिजन त्रिभुवन सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें