फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटीटी-गोरखपुर पूजा स्पेशल तीन नवंबर से

Wed, 31 Oct 2018 01:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गोरखपुर से मुंबई के बीच पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। (01115/01116) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल तीन फेरों के लिए तीन नवंबर से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन 3, 10 एवं 17 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12.45 बजे चलकर कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, दूसरे दिन इलाहाबाद, छिवकी, वाराणसी, मऊ, भटनी, देवरिया सदर के रास्ते गोरखपुर सुबह 11.35 बजे पहुंचेगी। जबकि गोरखपुर से 4, 11 एवं 18 नवंबर को दोपहर 2.00 बजे चलकर दूसरे दिन देर रात 12.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, साधारण श्रेणी के 02 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें