फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में पूर्वोत्तर रेलवे के पहलवानों को छह पदक

Sat, 06 Oct 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। जबलपुर के रेलवे स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती चैंपियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे के पहलवानों का दबदबा दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को पहलवानों ने दो स्वर्णपदक समेत चार कांस्य पदक हासिल किए। अब तक पूर्वोत्तर रेलवे ने चार स्वर्ण पदक सहित नौ पदकों पर कब्जा जमाया है। इसमें दो स्वर्ण पदक महिला पहलवानों को मिले हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को यशपाल ने 87 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक, अमित दुहान ने 130 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य और रामाश्रय सिंह यादव ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। महिलाओं में गार्गी ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक, दिव्यांशी ने 59 किलोग्राम में रजत पदक और हिना ने 57 किलो में कांस्य पदक जीता।

चार अक्तूबर को रोहित यादव ने 56 किलोग्राम ग्रीको रोमन में स्वर्ण पदक, महिलाओं में अपूर्वा ने 62 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक और अमरनाथ ने 82 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था। पूर्वोत्तर रेलवे की टीम अंतरराष्ट्रीय कोच और सहायक क्रीड़ाधिकारी चंद्रविजय सिंह के निर्देशन में प्रतिभाग कर रही है। जबलपुर में टीम के साथ गए। अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव, जनार्दन सिंह यादव आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें