फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम करेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद

Fri, 27 Jul 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास योजना के गोरखपुर के 40 लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके लिए एनआईसी और मानबेला में मोगलहा पेट्रोल पंप के पास वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई है। मुख्य कार्यक्रम मोगलहा पेट्रोल पंप के पास होगा, जहां समारोहपूर्वक 25 लाभार्थियों को सांकेतिक चाबी दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने बताया कि एनआईसी बिल्डिंग में प्रधानमंत्री 15 लाभार्थियों से रूबरू होंगे। मुख्य कार्यक्रम में मानबेला में मोगलहा पेट्रोल पंप के पास की एक आवंटी आशा पत्नी दिनेश के घर पर आयोजित होगा, प्रधानमंत्री यहां 25 लाभार्थियों से बात करेंगे। इस दौरान लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की सांकेतिक चाबी भी दी जाएगी।

जिले में करीब 10700 लाभार्थी

डूडा के परियोजना अधिकारी तेज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में करीब 10700 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से 6700 को पहली किस्त और 4000 को दूसरी किस्त दी जा चुकी है। 2000 मकानों की छत की ढलाई हो चुकी है। 500 आवास करीब पूर्ण किए जा चुके हैं, जिनमें से 100 मकान जल्द ही लाभार्थियों को सौंप दिया जाएगा।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान ये लाभार्थी रहेंगे मौजूद

रेणु चौहान, किरण देवी, मुन्नी देवी, रंभा, मनोरमा, मतिया देवी, मंजू देवी, गुड़िया, राजकुमारी, सुमन, गायत्री, आसिया खातून, साधना, शीला, शांति, राधिका, रीमा चौहान, आशा, सुमित्रा देवी, श्रद्धा देवी, दुर्गावती, दयानंद, खुशबू, नीतू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें