फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों ने मंत्री का घर घेरा

Wed, 25 Jul 2018 01:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
shiv pratap shukla - फोटो : SELF
विज्ञापन
गोरखपुर। डीजल, पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने, ई-वे बिल खत्म करने सहित वित्त मंत्रालय से जुड़ी कुछ अन्य मांगों के संबंध में गोरखपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन और गोरखपुर ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के लोगों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला के घर का घेराव किया। ऑपरेटर उनके घर के गेट पर ही धरने पर बैठ गए और आने-जाने का रास्ता रोक दिया। मंत्री गोरखपुर में नहीं थे तो ट्रक ऑपरेटरों ने अपनी मांगों से जुटा ज्ञापन उनके घर पर सौंप दिया।
विज्ञापन


ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर शुरू हुई ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल लगातार पांचवें दिन मंगलवार को भी चली। ट्रक ऑपरेटरों ने फोरलेन पर भी ट्रक चालकों से मुलाकात कर आंदोलन में सहयोग की अपील की। इस दौरान रंजन तिवारी, मनोज यादव, अशोक यादव, लल्लन सिंह, विनय दूबे, सुबोध कुमार अवस्थी, एसके सिंह, राजू यादव, डीपी मिश्रा, अब्दुल रसीद, मनीष सिंह, मोनू सिंह, संजीव सिंह, डीके सिन्हा, अशोक कपूर, सीपी रावत, गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।

फिलहाल बाजार स्थिर

ट्रकों की हड़ताल का फिलहाल बाजार पर कोई असर नहीं है। सब्जी, फल, दूध, समेत कच्चे माल और रोजमर्रा के सामान ढोने वाले ट्रकों के हड़ताल से बाहर होने से स्थिति सामान्य है। नेपाल जाने वाले ट्रक भी हड़ताल में शामिल नहीं हैं। वहीं रात में कुछ ट्रकों चोरी-छिपे चलने से भी राहत है।

संवेदनशीलता को कमजोरी न समझें

गुड्स ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके तिवारी और गोरखपुर ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी पांडेय का कहना है कि मांगों पर सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है तो एसोसिएशन सख्त कदम उठाएगी। हमारी संवेदनशीलता को सरकार कमजोरी न समझे। ट्रक ऑपरेटर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुईं तो रोजमर्रा के सामान ढोने वाले ट्रकों का संचलन भी रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें