सिद्धार्थनगर/लोटन। जिले में पुलिस टीम और एसएसबी ने 116 शीशी नेपाली, 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मोहाना थाना पुलिस ने 18 शीशी नेपाली शराब के साथ कंचनपुर निवासी सीताराम को गिरफ्तार किया है। वहीं, ढेबरुआ थाना पुलिस ने तिलकराम निवासी ग्राम केवटलिया थाना ढेबरुआ को 20 शीशी नेपाली शराब के साथ पकड़ा। मिश्रौलिया थाना पुलिस ने ग्राम बड़हर में छापेमारी की। यहां नंदलाल को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा। उधर लोटन कोतवाली पुलिस ने भी सपही निवासी सुरेश को 18 शीशी नेपाली शराब के साथ पकड़ा।
लोटन प्रतिनिधि के अनुसार, एसएसबी 43वीं बटालियन के जवानों ने रविवार देर रात गश्त दौरान शक के आधार पर दो बाइक सवारों को रोका तो ये लोग बाइक छोड़कर भागने लगे। इन्हें दौड़ा कर दबोच लिया गया। तलाशी में बोरे में 60 शीशी नेपाली शराब मिली। पकड़े गए लोगों की पहचान सुरेश निवासी ग्राम पिपरी, थाना फरेंदा, जिला महराजगंज व संतराम निवासी ग्राम सपही कोतवाली लोटन के रूप में हुई। टीम में एएसआई मेघ सिंह, राजेंदर, कपिल कुमार, विपिन कुमार सिंह आदि शामिल रहे।