फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समपार फाटक बंद किए जाने से गुस्साए लोग

Sun, 28 Jan 2018 11:26 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के एसडीएम को ज्ञापन देते गंगाराम महदेवा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़/चिल्हिया(सिद्धार्थनगर)। गंगाराम महदेवा में रेलवे समपार फाटक बंद किए जाने से आक्रोशित ग्रामीण रविवार को समपार फाटक के पास धरने पर बैठ गए। इस दौरान लोगों ने सांसद व डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। समस्याओं का जल्द निस्तारण न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रधान मिथलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि समपार फाटक शोहरतगढ़-चिल्हिया रेलवे स्टेशन के मध्य में स्थित है। बिना किसी पूर्व सूचना के रेल समपार फाटक संख्याथ 67/सी रेल अधिकारियों द्वारा 24 जनवरी को बंद कर दिया। इसी समपार फाटक से होकर पीडब्लूडी की सड़क निकली है। यह दर्जनों गांव के लोगों को नौगढ़ जाने का मुख्य मार्ग है। यह मार्ग आजादी के पूर्व से ही निर्मित है और राजस्व गांव के नक्शे में भी दर्ज है। गंगाराम महदेवा गांव के लोगों की खेती भी दूसरी ओर है। अपने खेतों तक खाद, बीज व अन्य वाहन ले जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करतेे हैं। जूनियर हाई स्कूल मध्यमा गंगाराम में बच्चे पठन-पाठन को इसी रास्ते से आते-जाते हैं। इस रास्ते को बंद कर देने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फाटक जल्द से जल्द खोला जाए। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.पवन मिश्रा ने कहा कि गंगाराम महदेवा गांव के लोगों की मांग जायज है। रेल विभाग के उच्चाधिकारियों को ग्रामीणों की मांग पर फिर से विचार करे समपार फाटक को जनहित में खोलने की व्यवस्था करे। इस दौरान ग्राम प्रधान मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, हिंदू युवा वाहिनी महामंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र, दीपेंद्र ओझा, पारस, दिनेश, रामविलास, वीरेंद्र ओझा, गोरखनाथ तिवारी, दुलारी आदि मौजूद रहे। एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह का कहना था कि ग्रामीणों की मांग से रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। कार्रवाई उन्हीं के स्तर पर होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें