फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न लेने की शपथ लेंगे शिक्षक

Tue, 05 Dec 2017 12:22 AM IST
Deoria
विज्ञापन
Teacher
विज्ञापन
रुद्रपुर(देवरिया)। समाज में दहेज प्रथा के खात्मे को लेकर शासन ने मुहिम चलाई है। शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारी अब शादी में दहेज नहीं लेने और न देने का शपथ लेंगे। ऐसा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों इस संबंध में घोषणा पत्र देने का निर्देश दिया गया है। 25 नवंबर को जारी पत्र में एक सप्ताह में ऐसा करने को कहा गया है। महिलाओं में दहेज उत्पीड़न के अलावा दहेज को लेकर लड़की के घरों में परेशानियां बढ़ रही हैं। ऐसे में शासन अब दहेज के चलन को बंद करने के लिए योजना चला रहा है। जिससे कि दहेज पर रोक लगाई जा सके और दहेज प्रताड़ना की घटनाएं कम हों। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की ओर से जारी निर्देश में परिषदीय शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से हस्ताक्षर कर घोषणा पत्र मांगा गया है। शपथ के घोषणा पत्र में शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारी दहेज नहीं देने और दहेज न लेने की शपथ लेंगे। बीएसए ने जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजकर दहेज को लेकर घोषणा पत्र मांगा है। बीईओ शैलेंद्र कुमार ने कहा कि दहेज प्रथा पर रोक लगाने के लिए शिक्षा विभाग कर्मियों से शपथ पत्र मांगा जा रहा है। समाज के अन्य लोगों को दहेज को लेकर जागरूकता फैलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें