फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश अध्यक्ष व सुरेश महामंत्री चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्वांचल बैंक आफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी गठित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सगुन शुक्ला ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया। नवनिर्वाचित कार्यसमिति के अध्यक्ष व महामंत्री ने अधिकारी हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहने की बात कही।
विज्ञापन

रविवार को गोरखपुर के एक मैरेज हॉल में आयोजित अधिवेशन में राजेश सिंह को अध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव को महामंत्री, अजय कुमार शर्मा को कार्यकारी महामंत्री, रिजवानुल्लाह को संगठन मंत्री, आशेष रंजन वर्मा को संयुक्त मंत्री, मो. उमर खान को प्रचार मंत्री, आशीष मिश्रा को सांस्कृतिक मंत्री, जीसी चौरसिया को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार शुक्ला को उपाध्यक्ष (गोरखपुर), राकेश कुमार श्रीवास्तव (महराजगंज), रविंद्र कुमार श्रीवास्तव (देवरिया), रामचंद्र विनायक सहस्त्रबुद्धे (कुशीनगर), अशोक कुमार पांडेय (बस्ती), अमरनाथ त्रिपाठी (सिद्धार्थनगर), रतनदीप (संतकबीर नगर), सुशील कुमार तिवारी (इटावा), गोरखनाथ सिंह (बलिया) के अलावा 101 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शगुन शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण बैंक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक की तुलना में बड़ा है। 24000 शाखाओं के माध्यम से इसका व्यवसाय 6.10 लाख करोड़ है। साथ ही हमारे सामने कई प्रकार की समस्याएं भी हैं। इनको हल कराने के लिए हमें एकजुट होना होगा। इस दौरान स्टेट फेडरेशन के अध्यक्ष एसके सिंह, महासचिव विमल शुल्क, ज्वाइंट कौंसिल के संयोजक विक्रम कुमार श्रीवास्तव विशेष रुप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें