फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हुई देवी प्रतिमाओं की विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
मां दुर्गा की नौ दिन विधिविधान से पूजा के बाद शनिवार को धूमधाम से दशहरा मनाया गया। शाम को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ तो पूरे शहर का माहौल मेले जैसा हो गया। नाचते-गाते देर रात तक माता की प्रतिमाओं को विदा करने का सिलसिला चलता रहा।
शनिवार सुबह से ही दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य पंडाल पर विसर्जन की तैयारियों में जुट गए। इस बीच माता की गोद भराई की गई। इसमें आसपास की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को देवी प्रतिमाओं के साथ समितियों के सदस्य और श्रद्धालु सड़कों पर निकले तो पूरा शहर देवीमय हो गया। प्रशासन की ओर से तय तालाबों के अलावा नदी में भी धूमधाम से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस देखने के लिए शहरी ही नहीं बल्कि आसपास के देहात से भी भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े थे।
विज्ञापन


सिंदूरखेला में दिखा उत्साह
बंगाली पूजा समितियों में विसर्जन से पहले दिन में सिंदूरखेला का आयोजन हुआ। महिलाओं ने एक दूसरे पर सिंदूर डालकर त्योहार की खुशी मनाई। दुर्गाबाड़ी, दीवानबाजार, लोकोफिल्ड आदि पंडालों में सिंदूरखेला देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

रविवार को भी जारी रहा विसर्जन
यूं तो ज्यादातर पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को कर दिया गया था, लेकिन कई पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस बीच मां के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
प्रतिमा विसर्जन जुलूस में विभिन्न समितियों की ओर से आकर्षक झांकियां भी शामिल की गईं। इन झांकियों के जरिए भ्रूण हत्या, अशिक्षा, नारी अत्याचार आदि सामाजिक बुराइयों पर करारा प्रहार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें