फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में नंदिता को प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र के जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कालेज में पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी ने युवा कला संगम का आयोजन किया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता में नंदिता मिश्रा प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय, श्रवण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सेतभान राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने का कार्य किया। उनका उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाते हुए भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने का रहा। युवा समाज को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र की एकता अखंडता के साथ ही विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह, अत्रिमुनिराय, भूपेंद्र त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी, दिनेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें