फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास की आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के नौगों गांव में गोली मार कर युवक को घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि महिला के पति की तलाश की जा रही है। एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि नौगों निवासी चंद्रहास दूबे और उनके छोटे भाई हरिभक्त दूबे की पत्नियों के बीच गुरुवार शाम को विवाद हुआ था। विवाद में दोनों सगे भाई के बीच पहले कहासुनी हुई थी। बाद में बडे़ भाई चंद्रहास दूबे ने जिला बदर अपराधी छोटे भाई हरिभक्त दूबे को तमंचे से गोली मार दी थी। गोली सीने के दाहिने तरफ लगी थी। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घायल की पत्नी प्रीति ने अपने जेठ चंद्रहास और जेठानी निर्मला के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है। उसी मामले में आरोपी निर्मला को करमैनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि आरोपी चंद्रहास की गिरफ्तारी भी जल्द ही कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें