धनघटा। तीन माह पूर्व महुली क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसला कर भगाई गई किशोरी के साथ आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने किशोरी को महिला आरक्षी के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। एसआई रामनयन यादव ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही बुल्ला नामक युवक के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को किशोरी के साथ आरोपी बुल्ला को मैनसिर चौराहे के पास से पकड़ा गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में बयान कराया जाएगा। जबकि आरोपी युवक को जेल भेजा जाएगा।