गोरखपुर। पिछले 24 घंटे में इतनी बारिश हुई कि शहर के विभिन्न इलाके पानी में डूब गए। अगस्त के महीने में इतनी बारिश करीब 13 साल पहले हुई थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिन तक हल्की बारिश की संभावना है।
रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। पूरी रात हुई बारिश से अगस्त महीने में नया रिकार्ड बन गया। करीब 13 साल पहले 28 अगस्त 2004 को अगस्त में ऐसी ही बारिश हुई थी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि 2004 में 28 अगस्त को इससे बस थोड़ी ही ज्यादा बारिश हुई थी। दर्ज आंकड़ों के अनुसार उस दिन 217 मिलीमीटर बारिश हुई थी।