फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा मे एसी न चलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। चौरीचौरा एक्सप्रेस में एसी न चलने पर रविवार को यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। शिकायत के बाद भी जब एसी ठीक न हुआ तो यात्रियों ने ट्रेन रोक दी। इससे ट्रेन करीब एक घंटे देर से रात 11:35 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

रविवार को चौरीचौरा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नं. दो पर रात 10 बजे आई। इस दौरान एसी कोच बी 2 का एसी काम नहीं कर रहा था। यात्री अपने.अपने सीट पर गए तो उमस से परेशान होकर बाहर निकल आए। कुछ देर बाद भी जब एसी नहीं चला तो यात्रियों ने टीटीई से शिकायत की। शिकायत के बाद भी एसी सही नहीं किया गया। इस दौरान 10:40 बजे गाड़ी के चलने का सिगनल हो गया। ये देखते ही यात्री आग बबूला हो गए और कोच के बाहर आकर हंगामा करने लगे। सभी यात्रियों के बाहर होने की वजह से ट्रेन रोक दी गई। इस दौरान वहां आरपीएफ के जवान भी पहुंच गए और समझा.बुझाकर उन्हें शांत कराया। थोड़ी देर बाद एसी मैकेनिक स्टाफ भी पहुच गया। करीब 15 मिनट बाद एसी बन पाईए जिसके बाद 11:35 बजे ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें