फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 9844 मामले निपटे, 50 लाख की हुई वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। जिला दीवानी कचहरी में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में 9844 मामलों का निस्तारण किया गया और 50 लाख रुपये से ज्यादा की रकम भी जमा कराई गई। लोक अदालत की अध्यक्षता जिला न्यायाधीश उमेश कुमार ने की।
बीएसएनएल ने लोक अदालत में बकाएदारों से तीन लाख से ज्यादा की वसूली की। गोरखपुर, महराजगंज में कंपनी के कुल 1585 उपभोक्ताओं पर बकाया था। पिछले दिनों इन बकाएदारों को विभाग ने नोटिस भेजकर भुगतान करने को कहा था। इसके अलावा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कहने पर बैंक ऋण से संबंधित प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंकों के 324 वाद निस्तारित किए गए। इन वाद के निस्तारण से कुल 74 लाख से ज्यादा रकम जमा कराई गई। मोटर क्लेम के 19 वाद लोक अदालत पहुंचे थे। इनका निस्तारण कर 52 लाख रुपये से ज्यादा का प्रतिकर एवार्ड पारित किया गया। जिले के सभी थानों से 3084 आपराधिक वादों का भी निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व से संबंधित मामलों में 6036 वादों का निस्तारण किया गया। वहीं परिवार वाद में कुल 4 जोड़ों के मामले का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक अदालत में मिला 65 साल का बिछड़ा जोड़ा
लोक अदालत में 65 साल का एक जोड़ा भी पहुंचा था। शादी के लंबे समय बाद दोनों एक-दूसरे को छोड़ कर अलग रहने लगे थे। बात बिगड़ी तो मामला थाने तक पहुंचा और मुकदमा दर्ज हो गया। मामलों की सुनवाई सालों से तारीखों और कचहरी तक सिमट कर रह गई थी। मामला लोक अदालत पहुंचा, जहां आपसी चर्चा के बाद जिला न्यायाधीश के सामने दोनों साथ रहने को राजी हो गए। एक-दूसरे को माला पहनाया और घरवालों के साथ हंसते-हंसते घर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कहा कि जोड़े को देख बागवान मूवी की याद आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें