फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए वोटिंग 23 करे

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रशासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। इसके अनुसार, 17 को नामांकन और 23 जुर्लाई को मतदान होगा। इसी दिन मतों की गणना की जाएगी। इस घोषणा के बाद जिले में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। दावेदार अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव के खिलाफ 26 नाराज सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए डीएम को नोटिस दिया था। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। बाद में हाईकोर्ट के निर्देश पर 24 जून को अविश्वास प्रस्ताव पर सदस्यों की बैठक में चर्चा हुई। जिसमें 27 सदस्यों ने मतदान किया था। जिसमें दो मत अवैैध हो गए थे और 25 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया था। उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया और शासन के निर्देश पर डीएम मार्कंडेय शाही को अध्यक्ष पद का प्रभार मिल गया था। वैसे छह माह के भीतर अध्यक्ष पद पर चुनाव कराए जाने का प्रावधान है। जिसको लेकर तमाम तरह की कयासबाजी शुरू हो गई थी।
एडीएम सत्येेंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव कार्यक्रम की तिथि घोषित हो गई है। 15 जुलाई से कलेक्ट्रेट मेें नामांकन पत्र दिए जाएंगे। जबकि 17 जुलाई को नामांकन होगा। 23 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा और तीन बजे के बाद मतगणना होगी। डीएम कोर्ट में नामांकन पत्र दाखिल होगे और सभागार में मतदान और वहीं मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें