फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा संचालक ने युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पीड़ित पश्चिम बंगाल की रहने वाली, आर्केस्ट्रा मालिक बनाने की बात कहकर लाया था
शादी का झांसा देकर बना लिया संबंध, आरोपी आर्केस्ट्रा संचालक पर दुष्कर्म का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर।
पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर आर्केस्ट्रा संचालक ने दुष्कर्म किया। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले की रहने वाली 20 वर्षीय युवती का आरोप है कि उसके मां-बाप काफी गरीब हैं। बखिरा क्षेत्र के जसवल भरवलिया गांव का निवासी गोलू उर्फ राम नरायन त्रिपाठी आर्केस्ट्रा चलाता है। गोलू पश्चिम बंगाल गया और उसके मां-बाप से संपर्क किया। बाद में धीरे-धीरे उसे काम दिलाने और आर्केस्ट्रा का मालिक बनाने का झांसा देकर उसे यहां आने के लिए राजी कर लिया। वह नौकरी के लालच में गोलू के साथ उसके घर जसवल भरवलिया आ गई। जहां उसे एक माह तक रखा, कई जगह आर्केस्ट्रा में काम करवाया और उसे कुछ भी नहीं दिया। पारिश्रमिक मांगने पर शादी रचा लेने का झांसा देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके घर के लोग यही जानते हैं कि उसने शादी कर ली है। आरोप है कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और कभी भी शादी कर लेने का बहाना बनाता रहा। आरोप है कि गोलू ऐसा ही झांसा देकर पंजाब की रहने वाली एक युवती को भी यहां लाया है। तभी से वह उसके साथ शादी करने से मुकर रहा है। एएसपी अशोक कुमार वर्मा और महिला थाने की एसओ ने भी मामले की गहराई से तहकीकात की। बाद में कोतवाली पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालक गोलू उर्फ राम नरायन के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि आरोपी पर रेप का केस दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें