फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों के लिए सिरदर्द बने 70 पाकिस्तानी

Sat, 31 Oct 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों के लिए सिरदर्द बने 70 पाकिस्तानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खुफिया एजेंसियों के लिए नेपाल में भूमिगत हुए 70 पाकिस्तानी नागरिक सिरदर्द बने हुए हैं। ये पाकिस्तानी नागरिक पाकिस्तान लौट गए या नहीं, इसकी जानकारी जुटाने में भारत और नेपाल का खुफिया विभाग लगा हुआ है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में खुफिया एजेंसियों को ज्यादा कुछ हासिल नहीं हो सका है।
नेपाल में जनवरी से जुलाई तक पाकिस्तान से आए 70 नागरिकों का वीजा समाप्त हो जाने के बाद भी वे रुके हुए थे। नेपाल सरकार ने इसकी जांच कर उन्हें पाकिस्तान वापस जाने का निर्देश दिया था। इनमें 15 से 20 पाकिस्तानी नागरिकों पर 20 लाख से ऊपर का जुर्माना भी लगाया गया था। हालांकि, बाद में नेपाल सरकार ने इनको माफ  करते हुए नेपाल छोड़ने का फरमान जारी कर दिया था। ये सभी पाकिस्तानी नागरिक नेपाल काम करने के सिलसिले में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सूत्रों के मुताबिक सभी पाकिस्तान लौट गए या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां विगत छह महीने से इस दिशा में भी काम कर रही थीं। तीन महीने पूर्व नेपाल के धनुषा जिले में भारतीय इंटेलिजेंस की रिपोर्ट पर नेपाल सरकार ने छह पाकिस्तानी नागरिकों की सूचना दी थी। सभी ने नेपाल की नागरिकता हासिल की थी और भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें