फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी छाए रहेंगे बादल

Sun, 12 May 2019 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ज्यादा रहा, लेकिन बादल छाए रहने से लोगों ने राहत महसूस की। रविवार को भी हल्के बादल छाए रहने और वातावरण में नमी बढ़ने से गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से बादल छा गए। हवा की रफ्तार भी पिछले दिनों की तुलना में कम रही। सुबह पुरवा हवा चलने से वातावरण में नमी बढ़कर 57 प्रतिशत जा पहुंची। साथ ही हवा की रफ्तार भी कम होने से गर्मी से राहत रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और सटे जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवा का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान पर ऊपरी हवा में 5000 से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर बना है। इन सबकी वजह से जम्मू कश्मीर, हिमाचल, झारखंड, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि में कहीं कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तरप्रदेश पर सुबह पुरवा हवा चलेगी। दोपहर बाद हवा का रुख पछुवा हो जाएगा। कुछ जगहों पर खासकर दक्षिण पूर्वी उत्तरप्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें