फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड और सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा का कार्यक्रम जारी

Fri, 03 May 2019 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षाओं में एक विषय में फेल होने वाले या किसी पेपर में कम नंबर हासिल करने वाले विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद से ही अंक सुधार, कंपार्टमेंट और स्क्रूटनी के लिए आवेदन की तिथियों का एलान करने के साथ ही शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक हाईस्कूल के विद्यार्थी अंक सुधार और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पांच मई से 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क स्थापित कर परिषद की वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर आवेदन करना होगा। इसके लिए 256 रुपये शुल्क, एक प्रार्थना पत्र के साथ अंकपत्र की छायाप्रति प्रधानाचार्य के पास जमा करनी होगी। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की निगरानी में 21 से 31 मई के बीच होंगी। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट का मौका तो नहीं मिलेगा मगर वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड ने इस बार आवेदन की फीस को भी पांच गुना बढ़ा दिया है। पहले ये 100 रुपये प्रति विषय हुआ करती थी, मगर इस वर्ष से इसे 500 रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में शामिल रहे विद्यार्थी कंपार्टमेंट के लिए 24 मई से आवेदन कर सकते हैं। वहीं अंकों की जांच के लिए बोर्ड के पास चार से आठ मई के बीच आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को अंकों की जांच के लिए हर विषय के लिए 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी देने के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 से 21 मई के बीच किया जाएगा। इसके लिए प्रति कॉपी 700 रुपये शुल्क देना होगा। परीक्षार्थियों को अपनी कॉपी के पुर्नमूल्यांकन के लिए 24 से 25 मई के बीच आवेदन करना होगा। इसके लिए 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें