गोरखपुर। बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों पर बेसिक शिक्षा विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कैंपियरगंज, ब्रहमपुर, बड़हलगंज, जंगल कौड़िया, सरदारनगर और नगर क्षेत्र के इलाकों में अलग-अलग टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 14 विद्यालय मान्यता से जुड़ी पत्रावलियां नहीं दिखा सके, इसपर जिम्मेदारों ने नोटिस चस्पा कर विद्यालयों पर जुर्माना लगाया। नगर क्षेत्र में नगर शिक्षा अधिकारी ब्रह्मचारी शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
कार्रवाई की जद में आए ये विद्यालय
नगर क्षेत्र में शिव आदर्श बाल विकास विद्यालय चरगांवा, साईंनाथ एकेडमी पादरी बाजार, आदित्य चिल्ड्रेन एकेडमी शिवपुर सहबाजगंज, लिटिल स्टेप अप पब्लिक स्कूल पादरी बाजार, जेआरएम चिल्ड्रेन एकेडमी जंगल मातादीन, कैंपियरगंज क्षेत्र में गुरुकुल एकेडमी, एएस बाल विद्या मंदिर, ब्रह्मपुर क्षेत्र में कृष्णा पब्लिक स्कूल नई बाजार, सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर वोहवा, सरदारनगर क्षेत्र में जेएमवीडी पब्लिक एकेडमी मुंडेरा बाजार, यंग फ्लास्क एकेडमी मुंडेराबाजार, जंगल कौडिया में श्री श्याम सुंदर पब्लिक स्कूल मंगरू चौराहा, बड़हलगंज क्षेत्र में आदिशक्ति पूर्व माध्यमिक विद्यालय, संसारपार