फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद क्रॉसिंग पार कर रहे थे, बाइक इंजन में फंसी

Wed, 20 Mar 2019 12:22 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग - फोटो : demo
विज्ञापन
चिलुआताल। बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के चक्कर में दो युवकों की जान पर बन आई। ट्रैक पर ही बाइक फंस गई और इसी दौरान पैसेंजर ट्रेन आ गई। बाइक ट्रैक पर फंसी तो युवकों ने भागकर जान बचाई। वहीं इंजन में बाइक फंसने के बाद ट्रेन को कुछ देर रोकना पड़ा। पुलिस और आरपीएफ बाइक नंबर के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को अपराह्न 3:30 बजे महुआतर क्रॉसिंग बंद थी। गोरखपुर-नौतनवां पैसेंजर ट्रेन के आने का समय था। इसी बीच दो युवक बाइक लेकर आगे गए और सिक्टौर के पास पैदल चलने वाले रास्ते से ट्रैक पार करने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक फंस गई और ट्रेन भी आने लगी। ट्रेन की आवाज सुनकर बाइक सवार फरार हो गए। वहीं बाइक इंजन में फंसने से ट्रेन को कुछ देर रोकना पड़ा। सूचना पर पुलिस के अलावा आरपीएफ भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें