फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

123 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग

Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के लिए आयोजित 68500 शिक्षकों की भर्ती में सफल घोषित किए गए 125 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुक्रवार को डायट परिसर में हुई। इसमें से 123 अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया और नियुक्ति से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा किया। दो अभ्यर्थी काउंसिलिंग में नहीं पहुंचे। सत्यापन कराने वाले अभ्यर्थियों को विद्यालय का आवंटन शनिवार को सुबह 10 बजे से होगा। अभ्यर्थियों को खाली सीटों के मुताबिक मनपसंद विद्यालय को चुनने का मौका ऑनलाइन मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित काउंसिलिंग के लिए सुबह से अभ्यर्थियों के डायट परिसर पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे काउंसिलिंग के लिए 67 महिला और 58 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें 66 महिला और 57 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हुए। बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह, डायट प्राचार्य जय प्रकाश समेत कई खंड शिक्षा अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें