फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आया हाथी बिदका, कारें क्षतिग्रस्त किया

विज्ञापन
शादी में आया हाथी बिदका, कारें क्षतिग्रस्त किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टेकुआटार। कसया क्षेत्र के सोहसा गांव में बरात के साथ आया एक हाथी रात के करीब साढ़े नौ बजे अचानक बिदक गया। वह चिंघाड़ने के साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ करने लगा। एक कार में आ रही ललिता कटियार के वाहन को भी उसने कुचलने का प्रयास किया। हाथी को अपनी ओर आते देख कार में सवार लोग निकालकर भाग निकले। हाथी ने उस कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कसया के रेंजर और उनकी टीम ने महावत की मदद से किसी तरह हाथी को काबू में किया।
विज्ञापन

कसया क्षेत्र के सोहसा निवासी मोहन राव की पुत्री की शुक्रवार को शादी थी। बरात के साथ हाथी भी आया था। बताया जा रहा है कि पटाखे और डीजे के शोर के कारण हाथी बिदक गया और तोड़फोड़ करने लगा। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। बहुत से लोग घरों में दुबक गए। मुकामी पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। एसओ कसया अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि हाथी को काबू में कर लिया गया है। डीएफओ बोनिकचंद ब्रम्हा ने बताया कि डीएम और एसपी के माध्यम से सूचना मिलते ही मौके पर कसया के रेंजर अमरजीत सैनी के साथ टीम को भेजा है। हाथी को काबू में कर लिया गया है। वह हाटा के मोहन वर्मा का हाथी था। उसे हाटा भेज दिया गया है। उसने गाड़ियां तोड़ी हैं लेकिन किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें