गोरखपुर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने अधिवेशन के शुभारंभ के बाद संबोधित के दौरान राहुल गांधी को निशाने पर रखते हुए कहा कि पीएम मोदी के समृद्धि किसान योजना पर सवाल उठाने वाले कभी किसानों के लिए एक रुपया नहीं दिए और अब कह रहे हैं कि छह हजार रुपये बहुत कम हैं। 10 वर्षों तक यूपीए की सरकार थी, तब क्या किसी किसान के खाते में एक रुपया भी भेजा गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का फैसला इतिहास के पन्ने में दर्ज होगा। इस देश का किसान उन्हें हमेशा याद करेगा।
वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, पर पिछली सरकारों ने इसे तबाह कर दिया था। मोदी सरकार ने किसानों के हित में बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया। अटलजी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा लगाया। नरेंद्र मोदी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान जय अनुसंधान का नारा दिया। स्वायल हेल्थ कार्ड पहली बार किसी सरकार ने दी है। इसका लाभ किसानों को मिलेगा। उन्हें पता चलेगा कि किस खेत में कौन सा कितना उर्वरक डालना होगा। आयुष्मान भारत किसानों के लिए वरदान साबित होगा। किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि आज से ही वे गांव-गांव जाएं और लोगों को बताएं कि ‘एक बार फिर मोदी सरकार ’