फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान---

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग:: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
विज्ञापन

पहली सूची भेजने के लिए आधी रात तक चली कसरत
नौ बजे तक 23 हजार किसानों का नाम हुआ अपलोड
दूसरी सूची के लिए आज से शुरू होगा सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पात्रों को लाभ दिलाने के लिए मंगलवार की आधी रात तक पहली सूची के लिए सत्यापित हो चुके किसानों का विवरण कंप्यूटर पर अपलोड करने का काम चलता रहा। पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड करने के लिए पहली सूची देर रात भेज दिए जाने की उम्मीद है। रात करीब 9 बजे तक 23 हजार किसानों का विवरण अपलोड कर लिया गया था। सूची भेजे जाने तक यह संख्या 30 हजार के करीब पहुंच जाने की उम्मीद है। इसके बाद बुधवार से दूसरी सूची के लिए पारदर्शी किसान योजना पोर्टल में दर्ज किसानों के सत्यापन का काम शुरू हो जाएगा।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जिला प्रशासन की तरफ से भेजी जाने वाली पहली सूची के किसानों के ही खातों में किसान सम्मान निधि की पहली किस्त के तौर पर दो हजार रुपये की रकम पहुंचेगी। 24 को मानबेला में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान आयोजित किसान रैली में प्रधानमंत्री देश भर के तकरीबन 12 करोड़ किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की पहली किस्त भेजेंगे। समय कम होने की वजह से आनन-फानन में किसानों की पहली सूची भेजने पर जोर है ताकि पहली किस्त पाने वालों में यहां के ज्यादा से ज्यादा किसानों की भागीदारी दर्ज हो सके। हालांकि पहली सूची के ही किसानों को पहली किस्त मिलने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। उनका कहना है कि जैसे-जैसे सत्यापन हो रहा है सूची भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


छूटे हुए किसानों को अभी करना होगा इंतजार
पारदर्शी किसान योजना पोर्टल पर एक फरवरी 2019 से पहले पंजीकरण करा चुके करीब 4.55 लाख किसानों का पहले सत्यापन होगा। इसके बाद छूटे हुए लोगों का पंजीकरण कराया जाएगा। सभी का सत्यापन होने के बाद ही पता चलेगा कि गोरखपुर जिले के कितने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। पंजीकृत किसानों का सत्यापन होने के बाद उप निदेशक कृषि कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में संबंधित किसानों का विवरण फीड किया जा रहा है। मंगलवार को पहली सूची भेजने की अंतिम तिथि होने की वजह से दो शिफ्टों में देर रात तक फीडिंग का काम चलता रहा।
विज्ञापन

कोट
मंगलवार तक किसानों की पहली सूची पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड करने के लिए भेजा जाना है। रात 9.30 तक 23 हजार किसानों का विवरण फीड हो चुका है। पीएम किसान पोर्टल पर विवरण फीड करने के लिए देर रात तक सूची चले जाने की उम्मीद है। बुधवार से दूसरी सूची के लिए सत्यापन शुरू होगा। पारदर्शी किसान योजना पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का सत्यापन होने के बाद छूटे हुए किसानों का सत्यापन होगा। - अनुज सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें