फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम को छत नहीं देने वाले देश को धोखा दे रहे : नरेंद्रानंद

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। सुमेर पीठाधीश्वर काशी स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने राममंदिर निर्माण में बाधा डालने वालों को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि देश के नेता राम के नाम पर भ्रमित कर रहे हैं। राम को छत नहीं देने वाले नेता देश, दुनिया को धोखा दे रहे हैं। वह मुख्य अतिथि के तौर पर अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष धर्म सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भारत की अखंडता के साथ खिलवाड़ करने वालों का चेहरा बेनकाब होना चाहिए। उन्होंने न्यायपालिका के कार्यों की समीक्षा की भी मांग की। कहा, कि धर्म जीवन की जड़ है। विश्व की प्रतिष्ठा की जड़ भी धर्म ही है। हम सब एक साथ मिल कर रहें, एक साथ चलें, एक विचारों से आगे बढ़ें, यही धर्म है। विश्व में सिर्फ वेद की ऋचाओं के पढ़ने से ही शांति आएगी।
विज्ञापन


उन्होंने मंच से गौरक्षा की भी बात उठाई। कहा कि सब को मिलकर गौरक्षा के लिए आगे आना होगा। शंकराचार्य ने ज्योतिष धर्म सम्मेलन में देश-विदेश से आए सभी ज्योतिषियों को सम्मानित किया। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कैप्टन डॉ. लेखराज शर्मा, मारीशस से आए प्रकाश, ऑस्ट्रेलिया से आए दीपक ने भी समापन सत्र को संबोधित किया। सम्मेलन के आयोजक ज्योतिषाचार्य धनेश मणि त्रिपाठी ने अतिथियों का आभार जताया।

ज्योतिष की ताकत बताई, पाखंड पर प्रहार

स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि ज्योतिष में इतनी ताकत है कि वह जनता को धन हानि, जनहानि से बचा सकता है। सरकार को चाहिए कि ज्योतिष के लिए अलग मंत्रालय बनाए। कहा कि सरकार जितना खर्च वैज्ञानिकों पर करती है अगर उसका कुछ प्रतिशत ही ज्योतिषियों पर कर दे तो बड़ी से बड़ी खगोलीय घटनाओं को पहले ही बताया जा सकता है। उन्होंने वर्तमान के कुछ ज्योतिषियों पर तीखा प्रहार भी किया। कहा कि कुछ ज्योतिषी ऐसे हैं जो बोर्ड लगा लेते हैं लेकिन उन्हें 12 राशियां भी नहीं आतीं। ऐसे लोगों से हमें बचना चाहिए।

मोदी की तारीफ

राममंदिर मुद्दे पर स्वामी नरेंद्रानंद सरकार पर हमलावर हुए, वहीं कश्मीर को लेकर पीएम मोदी की तारीफ भी की। उन्होंने राममंदिर मुद्दे पर सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप जिस एजेंडे के साथ सत्ता में आए थे उसे भूलते जा रहे हैं। आगे आइए नहीं तो जनता आपको भूल जाएगी। कहा कि मोदी सरकार ने एक काम बेहतर किया। सेना पर पत्थर मारने वालों को वर्तमान में बेहतर जवाब मिल रहा है। थल, जल और वायु सेना ही हमारी रक्षा करती है। ऐसे में हमारे सैनिकों का मनोबल कभी नहीं गिरना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें