फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतरंगी रोशनी में बिखरी नाथ पंथ की अलौकिक छटा

Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पर मंगलवार को बहुप्रतीक्षित लाइट एंड साउंड शो का आगाज हुआ। शो की पहली झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं का जोश और उत्साह चरम पर था। ताल में लगे अत्याधुनिक फाउंटेन की वॉटर स्क्रीन पर प्रोजेक्टर के माध्यम से जैसे ही शो की शुरूआत हुई। सर्द रात में पूरा आसमान सतरंगी छटा से नहा उठा। 40 मिनट के शो के दौरान नाथ पंथ की महिमा सुनते हुए श्रद्धालुओं ने बाबा गोरखनाथ के जयकारे लगाए । शाम ढलते ही बड़ी संख्या में लोग शो देखने के लिए भीम सरोवर के पास इकट्ठा हो गए। तीन सौ लोगों के लिए कुर्सी पर बैठकर देखने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन


उन्होंने टिकट लेकर अपना स्थान सुनिश्चित किया। बाकी लोगों ने खड़े होकर शो देखा। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने शो को दो बार चलाने का निर्णय लिया। ऐसे में हजार से अधिक लोगों ने शो का लुत्फ उठाया। हरीश भिमानी की आवाज में श्रद्धालु त्रेता युग में भगवान राम ने कैसे गोरखनाथ से योग की शिक्षा ली, द्वापर में उन्होंने कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के विघ्न को कैसे दूर किया, हनुमान जी से किन परिस्थितियों में उनकी मुलाकात हुई, गुरु के गोरखपुर पहुंचने का दृष्टांत और खिचड़ी महापर्व से जुड़े प्रसंग को देख-सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। साथ ही महायोगी गंभीरनाथ का अवतरण, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ, अवेद्यनाथ के अलावा महंत योगी आदित्यनाथ समेत नाथ संप्रदाय की महिमा के बारे में भी बताया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्रा, गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन से जुड़े द्वारिका तिवारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें