फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का पांचवा नो ट्रि पिंग जोन होगा गोरखपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक फाल्ट ठीक करने के लिए
विज्ञापन

नहीं कटेगी हजारों की बिजली
- प्रदेश का पांचवां नो ट्रिपिंग जोन बनेगा गोरखपुर
- मुख्य अभियंता जल्द ही भेजेंगे चेयरमैन को प्रस्ताव

रोहित सिंह
गोरखपुर। एक घर का फाल्ट ठीक करने के लिए अब शहर के हजारों उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति नहीं बंद करनी पड़ेगी। इसके लिए बिजली निगम गोरखपुर शहर को नो ट्रिपिंग जोन बनाने की कवायद शुरू करने जा रहा है। मुख्य अभियंता ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे निगम के चेयरमैन आलोक कुमार को भेजने की तैयारी तेज हो गई है। अभी प्रदेश के चार शहर नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज नो ट्रिपिंग जोन में शामिल हैं। गोरखपुर प्रदेश का पांचवां शहर होगा जहां यह व्यवस्था लागू होगी।
गोरखपुर शहर में 1.70 लाख उपभोक्ताओं को 22 बिजली उपकेंद्रों और इनसे जुड़े 117 फ ीडरों से आपूर्ति दी जाती है। इन उपकेंद्रों पर रोजाना कई शिकायतें आती रहती हैं। इनमें घरेलू फाल्ट की संख्या ज्यादा होती है। वर्तमान में ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित फ ीडर को 17 से 20 बार बंद करना पड़ता है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बंद कर ठीक होगा फाल्ट
मुख्य अभियंता ने बताया कि शहर को कटौती मुक्त बनाने के लिए ट्रांसफार्मर और फ ीडर पर लो टेंशन माइनेचर, एमसीबी, एलटी फ्यूज यूनिट और ट्रिप पोल के लिए मैनुअल ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगा। किसी कारण से अगर कोई फाल्ट हुआ तो फीडर को बंद करने के बजाय ट्रांसफ ॉर्मर से सप्लाई बंद कर समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन


कोट
मुख्यमंत्री का गृह जनपद होने से शहर को नो ट्रिपिंग जोन बनाने की दिशा में काम शुरू किया गया है। फ ाल्ट को जल्द से जल्द ठीक कर निर्बाध आपूर्ति दी जाएगी। - एमके अग्रवाल, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें