फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलों के सत्यापन व एग्रीमेंट में लाएं तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘राइस मिलों के सत्यापन व अनुबंध में लाएं तेजी’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद निवेदिता ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए धान खरीद की तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान राइस मिलों के सत्यापन व अनुबंध में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा से अवगत कराते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिलाएं। इसके लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाए। जिला प्रशासन पंजीकरण में विशेष रुचि लेकर किसानों को इसके लिए जागरूक करें, ताकि किसानों को लाभ मिल सके।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिला धान खरीद अधिकारी ने प्रमुख सचिव को तैयारी के संबंध में बताया कि जिले के 1,91,878 किसानों के सापेक्ष 11,742 का ऑनलाइन पंजीकरण कराए जा चुके हैं। समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद के लिए कुल 102 क्रय केंद्र खोलने की स्वीकृति मिल चुकी है। शासन स्तर से वर्ष 2018-19 में 1,73,700 एमटी धान खरीद का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद के लिए एजेंसीवार लक्ष्य का निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में स्थित 35 राइस मिलों के सत्यापन कराए जा चुके हैं। सत्यापन का काम अभी जारी है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर जिलाधिकारी इंद्रभूषण वर्मा, क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक प्रदीप कुमार तिवारी, विपणन निरीक्षक कमरुद्दीन, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, चंद्रमा सिंह, लालजी तिवारी, रवि यादव, राममिलन, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें