फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को बदमाशों ने गोली मारी, गंभीर

Mon, 24 Sep 2018 01:40 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहजनवा (गोरखपुर) सहजनवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में लुचुई गांव के पास सत्य प्रकाश यादव (34) को बदमाशों ने गोली मार दी। सत्य प्रकाश को पेट के पास और घुटने में चार गोलियां लगी हैं, गंभीर हालत में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ,जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टर उनकी हालत गंभीर बता रहे हैं।

लुचुई गांव निवासी सत्य प्रकाश यादव खेती का काम देखते हैं। रविवार की रात 9.30 बजे के करीब वह चौराहे से घर की ओर पैदल आ रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने सत्य प्रकाश को लक्ष्य करके ताबड़तोड़ फायरिंग की। सत्य प्रकाश को चार गोलियां लगीं और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग आ गए और लहूलुहान सत्य प्रकाश को तत्काल सहजनवा स्वास्थ्य केंद्र ले गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना पाते ही सहजनवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉक्टरों ने सत्य प्रकाश की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक घटना की वजह प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

बताते हैं सहजनवां थाने का एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश कस्बे के लुचुई और पटखौली मोहल्ले में जुए का अड्डा चलाता है। उसी से सत्य प्रकाश का लेनदेन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद में 2 सितंबर की रात में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने सत्य प्रकाश के घर पर चढ़कर गोली चलाई थी, लेकिन सत्यप्रकाश ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि लेनदेन की ही रंजिश में हिस्ट्रीशीटर बदमाश और उसके भाई ने इस घटना को अंजाम दिया है। सत्य प्रकाश, गीडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। दो भाइयों मे वह बड़े हैं। पांच साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनको एक बेटा आयुष (4) और तीन माह की एक बेटी है। सहजनवां थानेदार सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश और उसके भाई का नाम सामने आया है। उनकी तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें