एसी कोच के टॉयलेट का कांच तोड़ना पड़ा।
गोरखपुर। लखनऊ जाने वाली गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच का दरवाजा शुक्रवार को लॉक हो गया। काफी देर कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो टॉयलेट का कांच तोड़कर कैरिज एंड वैगन के स्टॉफ को अंदर जाना पड़ा। करीब आधे घंटे तक आपाधापी के बाद दरवाजा खोला जा सका। हालांकि रेलवे स्टॉफ के समय से पहुंच जाने से ट्रेन समय से रवाना हुई। इस दौरान कोच के यात्री काफी परेशान हुए और सामान लेकर प्लेटफार्म पर इंतजार करते रहे।