फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के 11 नेताओं को कार्य समिति में मिली जगह

Mon, 06 Aug 2018 01:39 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति में गोरखपुर क्षेत्र के 11 नेताओं को जगह मिली है। इस पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री सहजानंद राय और उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा सहित तमाम नेताओं ने खुशी जताई है। साथ ही कहा है कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा अब और मजबूती से काम करेगा।
विज्ञापन


गोरखपुर के वरिष्ठ नेता देवेंद्र पाल, रामजियावन मौर्य और रतनपाल सिंह को कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया कि कुशीनगर से पूर्व विधायक विजय दुबे, बस्ती से राजेंद्र तिवारी, सिद्धार्थनगर से ब्रज बिहारी मिश्र, राम निवासी यादव, राजेंद्र पांडेय और साधना चौधरी को भी प्रदेश कार्य समिति में जगह मिली है।

मऊ के मोतीलाल राजभर और हौसिला उपाध्याय पर भी प्रदेश नेतृत्व ने भरोसा जताया है। इन सबको हरिनाथ भाई, विश्वजिताशु सिंह आशु, प्रदीप शुक्ला, शिव सागर तिवारी, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, पवन यादव, प्रमोद गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें