कोतवाली क्षेत्र के मनियरा के पास दुर्घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर/मनियरा। हाइवे पर बूूूधाकला पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात्रि एक बाइक की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के बारे में पूछताछ में पता चला कि वह अक्सर घूमता हुआ दिखाई देता था और मानसिक रूप से कमजोर था। बूधाकला निवासी धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
हाईवे पर भुजैनी चौराहे के पास बुधवार को ओवरटेक करने के चक्कर में दो बसों मेें टक्कर हो गई। एक यात्री को जहां चोटें आईं, वहीं अन्य यात्री बाल- बाल बच गए। आस-पास मौजूद लोग मौके पर जुट गए और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भुजैनी चौराहे दिल्ली डिपों और गोरखपुर डिपों की बस में ओवर टेक करने की वजह से टक्कर हुई। जिससे एक यात्री मोहम्मद तालिब पुत्र सलीम निवासी जवनियाबाद गोरखपुर का पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।