फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी जारी रही लेखपालों की हड़ताल

Fri, 06 Jul 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
सदर तहसील में लेखपालों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गोरखपुर। लगातार तीसरे दिन भी लेखपालों की हड़ताल जारी रहने से कई काम पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी जाति-आय प्रमाणपत्र के आवेदन करने वाले लोगाें को हो रही है। बृहस्पतिवार तक हजारों की संख्या में प्रमाण पत्रों के आवेदन लंबित हो गए। इनमें सबसे अधिक आवेदन विद्यार्थियों के हैं, जिन्हें अलग-अलग यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रमाणपत्र की तत्काल जरूरत है। इसी तरह जमीन की पैमाइश आदि के लिए भी लोग तहसीलों में चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


उधर शुक्रवार को भी जिले के सभी तहसीलों में सुबह 10 बजे लेखपाल जुट गए और शाम चार बजे तक धरना दिया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नीलकंठ दूबे और मंत्री जगदीश ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की मुख्य सचिव से हुई वार्ता बेनतीजा निकली। अब संघ आश्वासन पर नहीं मानने वाला। जब तक मांगे नहीं पूरी की जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। लेखपाल किसी भी कार्रवाई से नहीं डरने वाले हैं। उन्होंने बताया कि नौ जुलाई से सभी तहसीलों के लेखपाल, जिला मुख्यालय पर जुटेंगे और धरना देंगे। लेखपाल वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर तीन जुलाई से काम ठप कर आंदोलन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें