फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की अगवानी को तैयार है मगहर

Thu, 28 Jun 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
prime minister narendra modi
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए संत कबीर दास की महापरिनिर्वाण स्थली मगहर तैयार है। बृहस्पतिवार को सुबह 9:55 बजे विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे, फिर हेलीकॉप्टर से मगहर आएंगे। अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री रैली को संबोधित करेंगे। मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जो मगहर आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का विशेष विमान बृहस्पतिवार को सुबह 9:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगा।

एयरपोर्ट पर ही राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। सुबह 10:10 बजे प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से मगहर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:50 बजे तक मगहर आ जाएंगे। तय कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री को कबीरचौरा स्थित कबीर मंदिर जाना है। वहां पूजा-पाठ के बाद प्रधानमंत्री संत कबीर की साधना स्थली कबीर गुफा जाएंगे। समाधि स्थल जाकर चादर चढ़ाएंगे।

साथ ही 24 करोड़ की लागत से बनने वाली कबीर अकादमी का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद कबीरमठ के पास होने वाली भाजपा की रैली को संबोधित करेंगे। गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रैली की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह 10 बजे तक जनता, कार्यकर्ता रैली स्थल पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री की रैली एतिहासिक होगी। दो लाख से ज्यादा लोगों के रैली में पहुंचने की उम्मीद है।

लखनऊ से मगहर आएंगे पीएम मोदी

गोरखपुर एयरपोर्ट पर जलभराव की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब प्रधानमंत्री का विशेष विमान गोरखपुर एयरपोर्ट की जगह अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ उतरेगा। लखनऊ से ही प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से मगहर आएंगे। इसकी पुष्टि गोरखपुर के जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने की है। जिलाधिकारी का कहना है कि एसपीजी ने एयरपोर्ट का जायजा लिया था, फिर प्रधानमंत्री के विशेष विमान को लखनऊ उतारने का फैसला लिया गया।

सीएम योगी का कार्यक्रम भी बदला

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भी बदला है। मुख्यमंत्री बुधवार को दोपहर बाद मगहर पहुंचे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम, रैली की तैयारियों की समीक्षा की। मगहर से मुख्यमंत्री को गोरखपुर आना था लेकिन वह लखनऊ रवाना हो गए। अब मुख्यमंत्री अमौसी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे, फिर उन्हीं के साथ मगहर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें