फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया कन्या पूजन, पखारे पांव

Sun, 25 Mar 2018 07:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में नवरात्र पर कन्या पूजन करते सीएम। साथ में मंत्री नंद गोपाल 'नंदी'। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्या पूजन किया। सीएम ने सबसे पहले अपने हाथों से कन्याओं के पांव पखारे, फिर तिलक लगाकर गले में चुनरी डाली और भोजन कराया। विधिविधान से कन्या पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें दक्षिणा देकर विदा किया।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर में नवरात्र के अंतिम दिन गोरक्ष पीठाधीश्वर ही कन्या पूजन करते रहे हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ रविवार को मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने से पहले वह मठ में ही रहकर नौ दुर्गा की पूजा किया करते थे। इस बार लखनऊ में ही उन्होंने पूजा-पाठ किया। निशा पूजन के दिन वह गोरक्षपीठ से जुड़े तुलसीपुर स्थित देवी पाटन मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना के बाद रात्रि विश्राम किया।

सुबह करीब 9:45 बजे वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। दर्शन-पूजन के बाद हवन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर के हॉल में पहुुंचे, जहां करीब 150 कन्याएं और छोटे बच्चे मौजूद थे। सबसे पहले उन्हाेंने वहां की व्यवस्था देखी। उसके बाद नौ कन्याओं का पूजन किया, फिर सभी को एक साथ बैठाकर उन्हें भोजन परोसा। कन्या पूजन के बाद मंदिर पहुंचे अन्य लोगों को भी सीएम ने भोजन कराया। सभी को दक्षिणा भी दी गई। इसे मंदिर की परंपरा बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें