सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के ऊपर वाहन चढ़ाने की चेष्टा करने के आरोप में सीजेएम कोर्ट ने सदर थाना को वरिष्ठ कोषाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश गुरुवार को दिया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन हरिहर पाठक ने आरोप लगाया था कि 21 अगस्त 2017 की सुबह करीब 6 बजे घर से टहलने के निकले थे। घर की ओर वापस जा रहे थे कि तत्कालीन वरिष्ठ कोषाधिकारी (सीटीओ) अनुराग श्रीवास्तव ने गाड़ी से टक्कर मार दी और गालियां देने लगे।
प्रकरण को सुनने के बाद सीजेएम संजय चौधरी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सदर थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करे। सदर एसओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि अभी आदेश की प्रति प्राप्त नहीं हुई है। कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई होगी।