फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई कसम, विकास से तालमेल बैठाएंगे हम

विज्ञापन
बस्ती नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह मे सदस्यों को शपथ दिलाते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। जिले के पांच निकायों में मंगलवार को नवनिर्वाचित अध्यक्षों और सदस्यों ने मंगलवार को समारोह पूर्वक शपथ ली। नई कमेटी में निकायों को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का भी संकल्प लिया। बस्ती नगर पालिका में अध्यक्ष व सभासदों को डीएम ने शपथ दिलाई, जबकि अन्य निकायों में संबंधित एसडीएम ने ।
विज्ञापन

बस्ती नगर पालिका का शपथ ग्रहण समारोह नगर के एक विवाह मंडप में आयोजित हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री की मौजूदगी में डीएम अरविंद कुमार सिंह ने नव निर्वाचित रूपम मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रंग बिरंगे गुब्बारों से सजो समारोह स्थल पर सुबह करीब 10.30 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा शुरू हो गया था। समारोह में समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि वे मुख्यमंत्री योगी का दूत बनकर आए हैं। बस्ती का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास के मंत्र से होगा। विकास के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। जाति, धर्म, मजहब से ऊपर आदर्श नगर पालिका परिषद बनाने के लिए सभी के सहयोग से विकास कार्य किए जाएंगे। वहीं पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने लोगों को विश्वास दिलाया कि बस्ती की मूल समस्याओं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। वहीं वार्ड 20 इटैलिया से निर्वाचित सदस्य कमरुलहुदा (कांग्रेस) किन्हीं कारणों से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके। उन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, नवसृजित रुधौली नगर पंचायत के प्रथम के अध्यक्ष के रूप में नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरसेन निषाद को मंगलवार को एसडीएम कीर्ति भारती ने समारोह पूर्वक पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने वार्ड सदस्यों को।बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, नवसृजित नगर पंचायत बनकटी में पहली बार अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण से नगर पंचायत अस्तित्व में आ गई। यहां समारोह का आयोजन आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटी में हुआ। यहां एसडीएम सदर हरिश्चंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष वेदकला देवी को सबसे पहले पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार, हर्रैया नगर पंचायत में एसडीएम दिनेश कुमार ने कस्बे के रामलीला मैदान में मंगलवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता उर्फ रज्जू और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री सपा नेता राजकिशोर सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। शुभ मुहूर्त के बीच दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद ने लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद की शपथ ली। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, लगातार दूसरी बार सईद अहमद खान ने नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ ली। जूनियर हाईस्कूल के परिसर में हुए भव्य कार्यक्रम में एसडीएम दिनेश कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। जिसके बाद अध्यक्ष ने सभी 11 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


शपथ के वक्त हियुवा जिला अध्यक्ष गुस्से में पंडाल से चले गए
बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी नियत समय से शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। उन्हें अतिथियों के लिए सामने की पंक्ति में लगाए गए सोफे पर स्थान दिया गया। इससे गुस्साए अज्जू हिंदुस्थानी शपथ ग्रहण के समय उठकर चल दिए। अभी तक हर कार्यक्रम में मंच पर स्थान दिया जाता रहा है। हियुवा जिला अध्यक्ष का कहना था कि रूपम और पुष्कर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हियुवा कार्यकर्ता दिन-रात लगे रहे। अब थोड़ा सा सम्मान देने का वक्त आया तो किनारे कर दिया गया। यह मेरा ही नहीं पूरे हियुवा कार्यकर्ताओं का अपमान है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें