फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकायों का अधिकार बढ़ाएगी सरकार : सीएम

Mon, 20 Nov 2017 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और मेयर प्रत्याशी सीताराम जायसवाल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में कहा कि यूपी सरकार नगर निकायों के अधिकार बढ़ाएगी। इससे विकास तेजी से होगा। सपा, बसपा ने नगर निकायों को अधिकार विहीन कर दिया था। मेयर का अधिकार नाममात्र का है। आगे अधिकार बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत का बोर्ड दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटरी दुकानदार, रेहड़ी और खोमचे वालों के पुनर्वास की योजना बनाई गई है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सबको ऋण दिलाया जाएगा ताकि सभी अपना व्यापार बेहतर ढंग से कर सकें।
विज्ञापन


गोरखपुर नगर निगम और आठ नगर पंचायतों में 22 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए चुनाव प्रचार की प्रक्रिया सोमवार को शाम पांच बजे थम गई। इससे पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ग्राउंड पर जनसभा की और गोरखपुर के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विकास के इरादे से चुनाव मैदान में उतरी है। यूपी के 16 नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों का चुनाव दमदारी से लड़ा जा रहा है। सरकार की मंशा है कि नगर निकायों के हर निवासी को सस्ता मकान मिले। 2022 तक हर गरीब को घर देने की योजना है। कुछ महीनों में ही सात लाख आवास बनाए और गरीबों को उपलब्ध कराए गए हैं। हर किसी को बिजली कनेक्शन देने का काम जारी है। अब तक 20 लाख नए उपभोक्ता बनाए जा चुके हैं। सभी नगर निकायों में भाजपा का बोर्ड बना तो विकास तेजी से होगा। क्राइम और करप्शन नहीं होगा। बजट आएगा लेकिन प्रदेश सरकार के मंत्री और प्रमुख सचिव उसके खर्च का हिसाब लेंगे। हर महीने समीक्षा की जाएगी। देखा जाएगा कि किस काम पर कितना बजट खर्च हुआ है।

माफिया के बाद मच्छर से निपटेंगे : सीएम
गोरखपुर में पहले गैंगवार होता था, लोग यहां आने से डरते थे पर अब ऐसा नहीं है। माफिया राज खत्म हो गया है। अब मच्छरों से निपटने की तैयारी चल रही है। सफाई में तेजी लाई जाएगी। जब गंदगी काबू होगी, तब मच्छर पनप नहीं सकेंगे। इससे इंसेफेलाइटिस सहित तमाम बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें