डीएम राजीव रौतेला के निर्देश पर हुई जांच में 41 विभागों के 495 अफसर, कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। कुछ विभागों के तो मुखिया भी गैरहाजिर मिले। आंकड़े सामने आने के बाद भौचक रह गए डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा है। उनका कहना है कि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो विभागाध्यक्ष समेत सभी अनुपस्थित अफसरों, कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इसके पहले डीएम राजीव रौतेला और पूर्व डीएम रंजन कुमार और सन्ध्या तिवारी के निर्देश पर हुए औचक निरीक्षण में भी कई बार बड़ी संख्या में अफसर, कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे। सभी पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी मगर किसी पर कार्रवाई हुई नहीं।
डीएम ने मंगलवार की सुबह आठ टीमें गठित कर उन्हें अलग-अलग विभागों का निरीक्षण कर यह जांचने के निर्देश दिए कि सभी अफसर, कर्मचारी उपस्थित रह रहे हैं या नहीं। ये टीमों एक साथ सुबह ठीक 10 बजे विभागों में पहुंची। जांच में बड़ी संख्या में अफसर, कर्मचारी उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित मिले। मौके पर पूछताछ के दौरान भी कोई इनके बारे में सूचना नहीं दे सका। लोक निर्माण विभाग में जांच करने पहुंचे एडीएम (फाइनेंस) डॉ चंद्रभूषण को सर्वाधिक 148 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं अधिशासी अभियंता नलकूप खण्ड एक में सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले।
कहां कितने गैरहाजिर मिले
विभाग जांच अफसर अनुपस्थित मिले
पीडब्ल्यूडी एडीएम वित्त 148
कृषि विभाग सिटी मजिस्ट्रेट 40
जिला उद्यान एसीएम(2) 12
राष्ट्रीय राजमार्ग एसीएम(2) 20
आरटीओ एडीएम प्रशासन 18
विकास भवन सीडीओ 30
डीआईओएस एडीएम सिटी 01
बीएसए आफिस एडीएम सिटी 11
डायट एडीएम सिटी 10
सेवायोजन एसीएम(1) 48
बाटमांप ----- - -----
सैनिक कल्याण ----------- --------
जलनिगम एसीएम(2) 27
जीएम उद्योग एसएलओ 36
मुख्य अभियंता गण्डक सीआरओ 20
अधीक्षण अभियंता बाढ़ खण्ड सीआरओ 11
अधीक्षण अभियंता नलकूप (2) सीआरओ 12
अधीक्षण अभियंता सिचाई सीआरओ 12
रोडवेज एडीएम प्रशासन 18